भिलाई – दुर्ग पुलिस ने दो युवकों को पिस्टल व कट्टा के साथ अरेस्ट किया है। दोनों युवको में से एक ने पिस्टल व् कट्टा समेत दो जिन्दा कारतूस रखा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 25ए, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।
पुलिस ने आगे बताया कि पुरैना निवासी चुन्नी लाल चौहान पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस टीम ने उस आरोपी का भी पीछा किया और करीब एक किलोमीटर तक दौड़ाते हुए जवानों ने उसे भी दबोच लिया। तलाशी ली गई तो कमर में कट्टा रखा था।
दोनों को पकड़कर थाना लाकर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि भिलाई तीन वीवीआईपी इलाका है। जहां आरोपी पिस्टलए कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ घूम रहे थे। पुलिस ने बताया कि टिकेश्वर को पूर्व में पदुमनगर व रसमड़ा के एटीएम को गैस कटर से काटने के मामले में गिरफ्तर किया गया था।
आरोपी टिकेश्वर ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सिलतरा की एक कंपनी में काम करता है। पिस्टल और कट्टा रखने का शौकीन है। उसने कंपनी में काम के दौरान एक उत्तर प्रदेश के रहने वाले से उसकी मुलाकात हुई और आरोपी ने उससे पिस्टल खरीदा।




