Breaking Newsinh24बिजनेस

कच्चे तेल का भाव हुवा कम, जारी हुवे पेट्रोल डीजल के दाम

ग्लोबल ऑयल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में नरमी देखने को मिली. सुबह 7.45 बजे WTI Crude Oil की कीमतों में 0.57 प्रतिशत गिरकर 84.87 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है.

जबकि, Brent Crude Oil 0.51 प्रतिशत गिरकर 89.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. इस बीच, भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल-डीजल का दाम जारी कर दिया है. तेल कंपनियों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, टैक्स में परिवर्तन के कारण कई स्थानों पर तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है. आइये जानते हैं अपडेट.

देश महानगरों में क्या है तेल का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर स्थिर है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये लीटर और डीजल 92.15 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत पिछले छह दिनों से स्थिर है. यहां पेट्रोल 100.75 रुपये लीटर और डीजल 92.34 रुपये लीटर हो गया है.

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा.वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें.इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button