
बिलासपुर में भू-माफियाओं के बढ़ते आतंक और जाली दस्तावेज तैयार कर जमीन की खरीदी-बिक्री करने वाले गिरोह के खिलाफ शिकायत करना अपने ही जमीन के मालिक को काफी महंगा पड़ गया और गिरोह के लोगो ने झांसा देकर लाटी-डंडे से मौके पर ताबड़तोड़ पिटाई कर दी।
मामले में पुलिस ने हल्के धाराओं में अपराध दर्ज की है, जिससे पीड़ित शिकायतकर्ता और परिजन पुलिस की भूमिका से खासे नाराज है। दरअसल बिलासपुर शहर के प्रतिष्टित नागरिक व् 68 वर्षीय भू-स्वामी नवल शर्मा अपने ही जमीन पर हुए कब्जे और फर्जी रजिस्ट्री होने की शिकायत दर्ज कराई थी, नवल शर्मा का शहर से लगे ग्राम चिल्हाटी में दो अलग-अलग जमीन है।
Read Also – छत्तीसगढ़: पिता का रिश्ता हुआ शर्मसार, घर में अकेले होने का फायदा उठा कर बेटी संग किया दुष्कर्म
बताया जा रहा है किइनमें एक जमीन 2 एकड़ 46 डिसमिल है और दूसरी जमीन 71 डिसमिल है! जिनमें से 71 डिसमिल जमीन के रिकार्ड में कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री किया गया। बता दें कि मामले की शिकायत नवल शर्मा ने दो सालों पूर्व 2018-19 मे तहसील दफतर, कलेक्टर कार्यालय समेत प्रधानमंत्री के शिकायत पोर्टल में किया लेकिन कब्धाजारी भू-माफियाओं की पहुंच और रसूख इतनी तगड़ी थी कि उक्त शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी।
इसके बाद आहत होकर शिकायतकर्ता नवल शर्मा ने कुछ दिन पूर्व ही दोबारा रिमांडर लेटर तैयार कर प्रकरण दर्ज कराया। आरोप है कि इस बात से गुस्साए भू-माफियाओं ने नवल शर्मा को जान से मारने की योजना तैयार की और उसी रणनीति के तहत झांसे में लिया और जमीन में बहाने से बुलाकर लाठी-डंडे से प्राणघातक हमला किया लेकिन लोगो के बीच-बचाव और बहादुरी के कारण अपनी जान को नवल शर्मा बचाकर घटना स्थल से निकले और थाने में मित्र चितपाल सिंह वालिया की ओर से सम्बंधित भू-माफिया और लठैत के खिलाफ जुर्म दर्ज कराया।
Read Also – CG Breaking: भीषण सड़क हादसा, 20 लोगों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल
बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में जुर्म दर्ज कर पीड़ित पक्ष को थाने और प्रकरण से चलता कर दिया। इस संबंध में पीड़ित शिकायतकर्ता नवल शर्मा ने बातचीत में बताया कि बीते 27 सितम्बर की शाम उनके जमीन पार्टनर चितपाल सिंह वालिया ने फोन किया कि, जिस जमीन की फर्जी रजिस्ट्री की शिकायत हुई है, उस पर जांच करने विभागीय अधिकारी नापजोंक करने के लिए आए हुए है, और जमीन के दस्तावेज और शिकायत कॉपी लेकर हमें चलना होगा।
इसके बाद बैठक के लिए पहले मोपका निवासी भू-माफिया राजू चंद्राकर के घर चलना पडेगा! वहीँ बातचीत के अनुसार चितपाल वालिया नवल शर्मा को लेकर के लिए अपने कार से उनके घर गए और कार में बिठाकर राजू चंद्राकर के घर को जाने लगे। उन्होंने आगे बताया कि मोपका चौक पर राजू चंद्राकर अपने पार्टनर सुरेश शर्मा के साथ पहले से ही खड़े थे और गाडी को रोकवाकर कहा कि, आप लोग आने में लेट हो गए है और जांच अधिकारीयों को लेट हो रहा था तो जांच के लिए स्पार्ट निकल चुके है! इतना बात होते ही राजू और सुरेश दोनों ही वालिया के गाडी में सवार हो गए और नवल शर्मा खुद को लगभग अपहृत मान रहें थे और भय भी उनके मन में जन्म ले रहा था।
Read Also – बलौदाबाजार – इस बात पर बुजुर्ग ने की अपनी 60 वर्षीय पत्नी की हत्या, उजड़ा परिवार
प्रार्थी नवल शर्मा ने बताया कि जब मैं अपनी जमीन चिल्हाटी पहुंचा तो मौके पर कोई भी नहीं था, मैं गाडी से उतरा और मुझे कुछ दूर आगे चलने के लिए कहा गया, जैसे ही उन्होंने अपने कदम आगे बढाए तो लाठी और डंडा लेकर स्थानीय लठैत छोटे कुर्रे व् गुलाब कुर्रे गाली-गलौच करते हुए हाथ में डंडा लिए आगे बढ़ने और कहा कि एक कदम भी आगे बढाया तो जान से मार देंगे। हालाकि नवल शर्मा कुछ समझ पाते कि आखिरकार क्या हो रहा है, तब तक उनके डंडे से पिटाई होना शुरू हो चुकी थी और छोटे व् गुलाब कुर्रे ने लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ पिटाई कर दी।
इस मारपीट की घटना में केवल नवल शर्मा की ही पिटाई की गई, जबकि नवल शर्मा के साथ चितपाल सिंह वालिया, राजू चंद्राकर और सुरेश शर्मा भी मौजूद रहें। इससे नवल शर्मा ने खुद पर घटित वारदात पर सोंची समझी साजिश और जान से मारने की प्लानिंग का आरोप लगाया है।
पीड़ित नवल शर्मा ने आगे बताया कि मारपीट और पिटाई की घटना ने उनकी चेतना पूरी तरह शून्य हो चुकी थी और जब उन्हें होश आया तो उन्होने खुद को सरकंडा थाने में होना पाया! जहाँ उनके मित्र चितपाल सिंह वालिया ने नवल शर्मा की तरफ से भू-माफिया व् लठैत छोटे कुर्रे व् गुलाब कुर्रे के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है जिस पर पुलिस घटना को सामन्य मानते हुए हल्के धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
इस संबंध में सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने मीडिया से कहा कि मारपीट की घटना पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है, पीड़ित नवल शर्मा की तबियत में सुधार है, और उनका मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है। फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है और आगे की विवेचना कार्यवाही में जुट गई है।



