inh24छत्तीसगढ़

मेजर ध्यानचंद नेशनल आइकॉन, लेकिन पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम हटाना छोटी मानसिकता

रायपुर। खेल क्षेत्र में दिए जाने वाले प्रमुख सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल कर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर किया गया हैं। इस पर अब विवाद खड़ा हो गया है। इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम हटाना क्षुुद्र मानसिकता है।

केंद्र सरकार को मेजर ध्यानचंद के नाम पर कुछ बड़ी घोषणा करनी चाहिए थी।  6 अगस्त को प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने का एलान किया था और लिखा कि मुझे भारत के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हो रहे थे। मैं उनके विचारों के लिए उनका धन्यवाद करता हूं। उनकी भावना का सम्मान करते हुए, खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा! 

 हरेली त्योहार के अवसर पर सीएम हाउस में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाम परिवर्तन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, मेजर ध्यानचंद नेशनल आइकॉन हैं। बहुत बड़े खिलाड़ी थे। उनके खेल ने खिलाड़ियों को हमेशा प्रेरित किया है। केंद्र सरकार को उनके नाम पर कोई बड़ी घोषणा करनी थी। पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम हटाना क्षुद्र मानसिकता है।

Related Articles

Back to top button