रायपुर – डीएड-बीएड प्रशिक्षित युवाओं पर बरसाए डंडे, मिल रही युवाओं को नौकरी मांगने की सजा

छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएम एवं बीएड संघ के युवाओं को नौकरी मांगने की सजा पुलिस की लाठियों के रूप में मिलीं. ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी युवाओं को खदेड़ रहे हैं. एक इंस्पेक्टर युवा को लगातार डंडे से पीट रहे हैं.
बता दें कि रविवार को बड़ी संख्या में डीएड-बीएड प्रशिक्षित युवा राजधानी में बूढ़ा पारा के पास डटे थे. इन युवाओं पर पुलिस ने बर्बरता से लाठीचार्ज किया. कई युवाओं को चोट आई है. पुलिस के लाठीचार्ज की वीडियो विचलित करने वाले हैं. बाद में कई बेरोजगारों को पुलिस थाने ले आई. इसकी सूचना मिलने पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा और भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत ने सिटी कोतवाली में हंगामा किया।
शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाना,भुपेश सरकार की तानाशाही है
छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड बीएड संघ युवा प्रदर्शनकारियों पर भूपेश पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, उस इस घमंडी सरकार के अंत की शुरुआत है।भत्ता नहीं, भर्ती चाहिये@bhupeshbaghel @ajayjamwalbjp @OmMathur_bjp @BJP4CGState pic.twitter.com/fuW2hGj5Qg
— Ranjana Dipendra Sahu (@RanjanaSahuBJP) April 10, 2023
#WATCH बूढ़ातालाब में B.ED और D.ED संघ के लोगों ने धरना करने की अनुमति मांगी थी… वहां 1000 की संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए। हमने उन्हें समझाने का प्रयास किया कि आप ज्ञापन देकर प्रदर्शन खत्म कीजिए। इसके बाद एक गुट ने ज्ञापन देकर प्रदर्शन समाप्त कर दिया था मगर दूसरा गुट… pic.twitter.com/nsa6UTsIHv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




