
दुर्ग जिले के भिलाई मैत्री बाग में जन्मे 10 साल के मादा रोयल बंगाल टायगर वसुंधरा की कल सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाघिन जन्म से ही बहुत कमजोर थी जिसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाता था। पोस्टमार्टम करने के बाद बाघिन वसुंधरा का अंतिम संस्कार वन विभाग के चीफ कन्सेर्वटर आफ फोरेस्ट और वन मंडलाधिकारी के मौजूदगी में किया गया।
Read Also – राजनांदगांव – नगर निगम की उपेक्षा से चौपट हो रहा चौपाटी उद्यान, टूटे झूले औऱ टूटा टॉयट्रेन हो गई है पहचान
चीफ वेटेरिनरी ऑफिसर और इन्चार्ज मैत्री बाग जू भिलाई, डॉ. एन.के.जैन के अनुसार बाघिन वसुंधरा पिछले कई दिनों से बीमार थी, जिसका ईलाज वाइल्ड लाइफ हेल्थ केयर अंजोरा और शासकीय चिकित्सक के निगरानी में किया जा रहा था. जिसे लगातार फ्लूड थेरेपी और लाइफ सेविंग दवाईयां दी जा रही थी।




