MP New CM Mohan Yadav – अचानक कैसे ओबीसी वर्ग से मोहन यादव बने एमपी के मुख्यमंत्री, जानें मामला

MP New CM Mohan Yadav: भाजपा ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है. मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे, जो उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं. मोहन यादव को संघ का करीबी बताया जाता है. जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने ही मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में किया था. वहीं नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा के स्पीकर होंगे.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शुरू से ही मुख्यमंत्री के चेहरे को जनता के सामने नहीं रखा, जबकि कांग्रेस शुरू से ही कमलनाथ को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट कर रही थी. कांग्रेस को चुनावी परिणाम में मायूसी हाथ लगी, जबकि भारतीय जनता पार्टी की बल्ले बल्ले हो गई. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजपी ने 230 सीटों में से 163 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की, वहीं मुख्य विपक्षी कांग्रेस महज 66 सीटों पर हार गई है।
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में भी छत्तीसगढ़ की तर्ज पर सरकार का गठन किया है. दरअसल, एमपी में भी दो डिप्टी सीएम होंगे. ये जिम्मेदारी जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को सौंपी गई है. इसके साथ ही बीजेपी के सीनियर लीडर नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की.




