inh24देश विदेश

Big Breaking- मुकेश अम्बानी के घर एंटीलिया’ के बाहर मिले रहस्य्मय स्कॉर्पियो की गुत्थी का पर्दाफाश, कोई और नहीं बल्कि सचिन वाजे ने ही रखी थी गाडी

एंटीलिया’ के बाहर मिले रहस्य्मय स्कॉर्पियो की गुत्थी सुलझा ली गई है। बता दें कि मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिले विस्फोटक मामले पर एनआईए के अधिकारियों का कहना है कि इस पूरी घटना के पीछे सचिन वाझे ही थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाझे ही मुकेश अंबानी के घर के बाहर बम कांड के पीछे थे, जिन्होंने एक पुलिस अधिकारी के तौर पर खुद की काबिलियत दिखाने और अपनी इज्जत वापस पाने के लिए इस पूरे घटना को अंजाम दिया।

आपको बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच के क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट के पूर्व प्रमुख सचिन वाझे शुरू में इस मामले के जांचकर्ता थे, उसके बाद 8 मार्च को यह केस एनआईए को ट्रांसफर कर दिया गया और 13 मार्च को सचिन वाझे की गिरफ्तारी हुई। गौरतलब है कि 25 फरवरी को अंबानी के घर के बाहर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार मिली थी, जिसमें जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद की गई थीं।

सूत्रों के मुताबिक सचिन वाझे 25 फरवरी को खुद स्कॉर्पियो कार चला रहे थे और एक इनोवा, जो मुंबई पुलिस की थी वो उनके पीछे थी। कहा जा रहा है कि अंबानी के घर के बाहर स्कॉर्पियो को पार्क करने के बाद सचिन वाझे इनोवा में बैठ गए और वहां से निकल गए। घटना के बाद मुंबई में घंटों छापेमारी और कई सबूत हाथ लगने के बाद एंटीलिया केस में जांचकर्ताओं ने आतंकी एंगल को खारिज कर दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनआई ने कहा कि हमने एक मर्सिडीज को जब्त कर लिया है और जांच के दौरान यह पता चला कि कार का इस्तेमाल सचिन वाझे द्वारा किया गया था, हालांकि मालिक की पहचान अभी तक नहीं की गई है। काले रंग की मर्सिडीज कार की सर्चिंग करने के बाद एनआईए के अधिकारी अनिल शुक्ला ने बताया कि ‘एनआईए ने काले रंग की मर्सिडीज बेंज को जब्त कर लिया है। इसमें स्कॉर्पियो कार की नंबर प्लेट, 5 लाख रुपये से अधिक की नकदी, एक नोट गिनने की मशीन और कुछ कपड़े बरामद हुए हैं।

एनआईए की टीम को सचिन वाझे के ऑफिस की भी तलाशी के दौरान वहां से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत जैसे लैपटॉप, आई-पैड और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। एनआईए ने केरोसिन और डीजल से भरे कुछ कंटेनरों को भी बरामद किया है, जिसे लेकर एजेंसी का मानना है कि स्कॉर्पियो चालक द्वारा पहने गए पीपीई किट कपड़े को जलाने के लिए इस्तेमाल किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनआईए अधिकारी ने कहा कि सचिन वाझे ने शायद कभी नहीं सोचा था कि इस मामले की जांच एनआईए को मिल जाएगी और अपनी खोई हुई इज्जत को हासिल करने की उनकी योजना विफल हो जाएगी। सचिन वाझे की ओर शक की सुई उस वक्त गई जब मनसूख हिरने की मौत हुई। हिरेन ने पुलिस को बताया था कि उसके घर से स्कॉर्पियो चोरी हो गई है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गयी खबरें –

छत्तीसगढ़ – कोरोना नियमों का पालन नहीँ करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ – DSP सहित 11 पुलिस अफसरों का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की सूची
लड़के को फंसाकर लड़की ने बनाया अश्लील वीडियो, मांगे पैसे नही दिया तो लड़की ने वीडियो कर दी सोशल मीडिया में वायरल
पति पत्नी और वो मामले में जमकर बवाल, पति को प्रेमिका संग पत्नी ने पकड़ा रंगेहाथ इस हालत में फिर पत्नी ने की जमकर ठुकाई
जब भी पति बाहर जाता देवर करने लगता भाभी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर लिए 5 लाख भी फिर एक दिन
प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने पकड़ा और कपड़ा उतारकर की लाठी डंडे बेल्ट से पिटाई, बेरहमी की हुई इंतेहा

Facebook पर छात्रा की फोटो और नंबर के साथ नीचे लिखा कॉलगर्ल और कर दिया वायरल, फिर आने लगे अश्लील फोन और कॉल, फिर छात्रा ने किया ये काम………

अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने बिकिनी फ़ोटो शेयर कर मचाया कोहराम, बेहद हॉट और स्टायलिश है अंदाज, देखें
राजामौली की फिल्म ‘RRR’ में आलिया भट्ट करेंगी सीता का किरदार, अजय देवगन ने शेयर किया First Look
गौहर खान के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी की शूटिंग
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बेहद बोल्ड तस्वीर, आखें हो जाएगी आपकी फ्रीज, कातिलाना है अंदाज
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की ये तस्वीर न्यूयार्क से हुई वायरल, लोग बोले वाह

डांस करते उर्वशी रौतेला का निकला टॉप फिर हो गया वीडियो वायरल, देखें वीडियो

Related Articles

Back to top button