जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है बता दें कि के बगीचा में 100 फ़ीट गहरी खाई में स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमे दो सवार थे। इस हादसे में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है तो वहीँ एक को हल्की चोटें आई है। घटना के बाद जानकारी प्राप्त होते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गहरी खाई में गिरी कार से रेस्क्यू किया गया है।
read also – त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस एक दिवसीय प्रवास पर पहुंच रहे जिला मुख्यालय बलौदाबाजार
मिली जानकारी के अनुसार रायकेरा निवासी संदीप गोप जिसके पिता शिवचरण गोप शिक्षक हैं। सुबह किसी काम से रौनी की तरफ अपनी स्विफ्ट कार से निकले थे, जहां रौनी घाट से स्विफ्ट कार 100 फ़ीट खाई में उतर गई। जिसमे एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे बगीचा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गहन चिकित्सा हेतु अम्बिकापुर रिफर किया गया है।




