inh24उत्तर प्रदेशदेश विदेश

चाचा ने किया भतीजे का अपहरण, नही मिली 50 लाख की फिरौती तो कर दिया मासूम का कत्ल

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र बांसपार गांव के टोला भुलनापुर निवासी छह वर्षीय पीयूष का अपहरण बीते नौ दिसंबर को हुआ था. इस मामले में पीयूष के पिता कृष्णा गुप्ता की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर अपहरण का केस दर्ज कराया गया था. शनिवार की सुबह पुलिस टीम ने पीयूष के चाचा लगने वाले (पट्टीदार) किशोर को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पहले तो वह दिनभर पुलिस को घुमाता रहा. इसके बाद जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो सच्चाई सामने आई. आरोपी को साथ लेकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सन्न रह गई. अपहृत बालक का शव गांव के पास खेत में दफन मिला. बांसपार गांव के सिवान से खेत में पीयूष का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

आरोप है कि पट्टीदार और रिश्ते में चाचा लगने वाले किशोर ने बच्चे का अपहरण करके 50 लाख की फिरौती मांगी थी. रकम नहीं मिलने पर बच्चे की हत्या कर दी गई. आरोपी की निशानदेही पर शनिवार की रात करीब 8.30 बजे शव को बरामद किया गया। एसपी गुप्ता ने बताया कि बालक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उसी की निशानदेही पर शव बरामद हुआ है. घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button