inh24राशिफल - अध्यात्म

आज है श्री कृष्ण जन्माष्टमी, जरूर करें ये आसान उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

आपको बता दें कि कुछ चीजें ऐसी हैं जो भगवान कृष्ण को काफी प्रिय होती हैं. जन्माष्टमी के दिन इस चीजों को अर्पित करने से भक्तों को उनका विशेष आशीर्वाद मिलता है. आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में-

खुले रखें मंदिर के द्वार

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अपने घर के मंदिर के दरवाजे खुले रखें. साथ ही रात के समय वहां पर दीये जलाकर अच्छे से रोशनी का प्रबंध करें.

चांदी की बांसुरी

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कान्हा जी को छोटी सी चांदी की बांसुरी चढ़ाएं. उसके बाद विधिवत पूजा करें और बाद में उस बांसुरी को अपने पर्स में संभाल कर रख लें. इससे आपके जीवन की चल रही परेशानियों का हल हो तरक्की के रास्ते खुलेंगे.

मोरपंख

मोरपंख श्रीकृष्ण को अति प्रिय होने से इसे अपने घर के मंदिर में या कान्हा जी को जरूर अर्पित करें. इसे घर पर रखने से घर-परिवार में खुशहाली भरा माहौल बनता है. कलह-क्लेश दूर हो घर में सुख-शांति व समृद्धि आती है.

ऐसी तस्वीरें और मूर्ति घर में खुशहाली और बरकत लाती है

– घर के मंदिर में बालरूप में कृष्णा जी की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है. इसके साथ ही इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि कान्हा जी की मूर्ति बैठी हुई मुद्रा में होनी चाहिए.

– श्रीकृष्ण और देवी राधा की जुगल-जोड़ी की खड़ी मूद्रा में मूर्ति या तस्वीर रखने से परिवार के सदस्यों में प्यार बढ़ता है. अगर किसी प्रकार का मनमुटाव चल रहा हो तो वह दूर हो घर पर खुशियों का आगमन होता है.

-संतान प्राप्ति के इच्छुक भक्तों को कृष्णा जी के बाल गोपाल रूप की मूर्ति को या तस्वीर को बेडरूम के पूर्व-पश्चिम दिशा में रखना शुभ होता है.

– वासुदेव द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को टोकरी में रख कर नदी पार करने वाले चित्र या तस्वीर को घर में लगाना शुभ होता है. इससे घर-परिवार में चल रही परेशानियां दूर होती है.

– लड्डू गोपाल के रूप में भगवान कृष्ण को घर पर रखना और उनका अपने बच्चे की तरह ध्यान रखने से घर का वातावरण खुशनुमा रहता है.

जन्माष्टमी के दिन करें ये काम

1. जन्माष्टमी के दिन 7 कन्याओं को खीर या मिठाई खिलाने से पैसों से जुड़ी समस्या दूर होती है.

2. जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करने के लिए इस शुभ दिन पर बाल गोपाल जी को नारियल और बादाम का भोग लगाएं.

3. घर पर बर्कत बनाएं रखने के लिए इस दिन पान के पत्ते पर तिलक से श्रीयंत्र बनाकर उसे अपनी तिजोरी में रखें.

4. पीले चंदन में गुलाब की पंखुड़ियां और केसर को मिलाकर बाल गोपाल जी को तिलक कर खुद के माथे पर भी लगाएं. इससे घर में सुख-समृद्धि व खुशियों का आगमन होगा.

5. आर्थिक परेशानी से जुझ रहें लोगों को जन्माष्टमी के शुभ दिन पर सुबह नहाकर, साफ कपड़ें पहन कर भगवान श्रीकृष्ण को माथा टेके. फिर उनकी पूजा कर पीले रंग के फूल चढ़ाए। इससे आर्थिक परेशानी से जल्द ही राहत मिलेगी.

6. जन्माष्टमी से 6 शनिवार तक श्मशान घाट से पानी लेकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है.

READ ALSO,,सोना-चांदी की कीमतों में आई ग‍िरावट, जानिए – क्या है आज का भाव

Related Articles

Back to top button