छत्तीसगढ़ में कांकेर के नेशनल हाईवे-30 में दर्दनाक हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 4 बजे के आसपास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसा चारामा के जैसा कर्रा गांव के पास हुई है। हाईवे पर हुई हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रास्ते में ही तीन की मौत हो गई। जबकि एक का इलाज चल रहा है।
पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नेशनल हाईवे में हादसे के बाद गाड़ियों का लम्बा जाम लग गया। पुलिस ने यातायात को दूरस्त किया एवं मामले की विवेचना कर रही है।




