आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर स्टारर ‘सड़क 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर में थ्रिलर और रोमांस का फुल कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है. कुछ ही देर पहले रिलीज हुए सड़क 2 के ट्रेलर को अब तक 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. लेकिन हैरान करने वाली बात तो यह है कि ट्रेलर पर लाइक्स से कई गुना ज्यादा डिस्लाइक्स आए हैं. बता दें कि फिल्म के ट्रेलर को पहले 11 अगस्त को रिलीज किया जाना था . लेकिन संजय दत्त की कैंसर की खबर सामने आने के बाद इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया था. अब फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है. इसमें आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट जैसे सितारे नजर आए। ट्रेलर में संजय दत्त दमदार रोल में दिखाई दिए। ट्रेलर और स्टार्स के परफॉर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ट्रेलर में थ्रिलर और रोमांस का फुल कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है. कुछ ही देर पहले रिलीज हुए सड़क 2 के ट्रेलर को अब तक 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. लेकिन हैरान करने वाली बात तो यह है कि ट्रेलर पर लाइक्स से कई गुना ज्यादा डिस्लाइक्स आए हैं. सड़क 2 पर आए फैंस के रिएक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि वह ट्रेलर से खुश नजर नहीं आ रहे हैं. बता दें कि ट्रेलर पर अब तक जहां 21 हजार लाइक्स हैं तो वहीं 1 लाख 34 हजार से ज्यादा वीडियो पर डिस्लाइक्स भी हैं.
‘सड़क 2’ के ट्रेलर पर लाइक्स से इतर लोग कमेंट्स में भी नाखुश नजर आ रहे हैं. कई यू-ट्यूब जहां ‘सड़क 2’ में संजय दत्त की परफॉर्मेंस को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर इसे वर्स्ट ट्रेलर भी बता रहे हैं. एक यूजर ने ट्रेलर पर कमेंट करते हुए लिखा, “ऐसा मत महसूस करो कि संजय दत्त के लिए कर रहे हैं, लेकिन हम सुशांत के लिए ऐसा करेंगे.
फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट जो कि आर्या के किरदार में हैं आदित्य रॉय कपूर यानी विशाल से बहुत प्यार करती हैं. दोनों एक दूसरे के साथ गहरे रिश्तें में हैं और प्यार भी है. लेकिन इस लव स्टोरी में एक विलेन भी है. वहीं. संजय दत्त, रवि नाम के एक ट्रैवल एजेंट के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो आलिया और आदित्य को एक टूरिस्ट बुकिंग पर लेकर जाते हैं और वहां उनका सामना होता है एक अनजाने दुशमन से. आखिर ट्रेलर में दिखाया गया विलेन आलिया और आदित्य को क्यों अलग करना चाहता है, ये तो ट्रेलर में कुछ साफ नजर नहीं आ रहा है. लेकिन हां फिल्म के ट्रेलर बहुत ज्यादा इंप्रेस करता नजर नहीं आया. फिल्म की कहानी हो या इसके किरदार, ट्रेलर में कुछ भी बहुत ज्यादा छाप छोड़ता नहीं दिख रहा.
बता दें कि आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘सड़क 2’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 अगस्त को रिलीज होगी. इस फिल्म में जिशु सेनगुप्ता, मकरंद देशपांडे, गुलशन ग्रोवर, प्रियंका बोस, मोहन कपूर और अक्षय आनंद भी नजर आएंगे. फिल्म ‘सड़क 2’ का निर्देशन महेश भट्ट ने किया हैं. ये फिल्म 1991 की फिल्म का सीक्वल है जिसमें पूजा भट्ट और संजय दत्त लीड रोल में थे. महेशा भट्ट ने 21 साल बाद पर्दे पर बतौर निर्देशक वापसी की हैं. उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म ‘कारतूस’ थी जो 1999 में रिलीज हुई थी.




