inh24छत्तीसगढ़

कोरोना काल में छात्रों के लिए राहत भरी खबर, बिना रिजल्ट के ही ऐसे मिलेगा एडमिशन

रायपुर -12वीं बोर्ड का परिणाम नहीं आने से विश्वविद्यालय में प्रवेश को लेकर परेशान छात्रों को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रशासन ने राहत दी है. परिस्थितियों को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद प्रवेश का तारीख का एलान करने का निर्णय लिया है, इसके अलावा इस बार छात्रों को ऑनलाइन इंट्रेंस एक्जाम देना पड़ेगा।

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केएल वर्मा ने बताया कि साथ ही बताया कि प्रदेश में अभी बारहवीं का रिज़ल्ट जारी नहीं हुआ है. वर्तमान परिस्थिति को देखकर फ़ैसला लिया गया है कि जब रिज़ल्ट जारी होगा, उसके बाद प्रवेश के लिए तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button