ग्राम रोजगार सहायक के पदों पर निकली भर्ती, 10 वीं, 12वीं पास करें आवेदन
10 वीं 12 वीं उत्तीर्ण और नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार अभ्यर्थियों के पास ग्राम रोजगार सहायक के पदों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। क्योंकि महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्राम रोजगार सहायक के पदों में विज्ञापन जारी कर योग्यताधारी बेरोजगार अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।
यदि आप महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्राम रोजगार सहायक के पदों में नौकरी करने के इच्छुक है तो कृपया नीचे दिए गए विभागीय नोटिफिकेशन से सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को पढ़ने के बाद निर्धारित अर्हता रखने पर अवश्य आवेदन करें।
निम्न पदों में होगी भर्ती –
पद का नाम – ग्राम रोजगार सहायक
विभाग- पंचायत विभाग, महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना
आरक्षणवार पद विवरण एवं संख्या विवरण नीचे विभागीय नोटिफिकेशन में देखें।
आवेदन सम्बंधित महत्वपूर्ण तिथियां –
डाक द्वारा आवेदन भेजने की प्रारंभिक तिथि – 13 अक्टूबर 2020 से
डाक द्वारा आवेदन भेजने की अंतिम तिथि – 29 अक्टूबर 2020 तक।
आवेदक की आयु सीमा – ग्राम रोजगार सहायक के पदों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की निर्धारित आयु सीमा 01 जनवरी 2020 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष तक होनी चाहिए।
निर्धारित शैक्षणिक अर्हता – उक्त पदों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्था से 12 वीं उत्तीर्ण की डिग्री होनी चाहिए। अनुसूचित जाति एवं जन जाति वर्ग के अभ्यर्थियों के पास 10 वीं उत्तीर्ण की डिग्री होनी चाहिए।
निर्धारित वेतनमान – शासन द्वारा निर्धारित एकमुश्त वेतन प्रतिमाह 5000 रु. दिया जायेगा। वेतन सम्बंधित अधिक जानकारी हेतु विभागीय नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन पत्र के साथ संलग्न किये जाने वाले दस्तावेज –
शैक्षणिक योग्यता से सम्बंधित सभी दस्तावेज सत्यापित कॉपी।
आयु सम्बंधित प्रमाण पत्र, 10 वीं अंक सूचि।
निवास एवं जाति प्रमाण पत्र।
रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र एवं अन्य सभी दस्तावेज।
आवेदन भेजने का पता – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुंआकोंडा जिला दंतेवाड़ा पिन – 494552
आवेदन ऐसे करें – निर्धारित आवेदन प्रारूप को सही – सही भरकर सभी आवश्यक दस्तावेज का सत्यापित कॉपी संलग्न कर पंजीकृत डाक के माध्यम से ऊपर दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजें।
नोट – आवेदन करने से पहले कृपया नीचे दिए गए विभागीय नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।



