inh24छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस को मिली सफलता, जालसाजी के मामले कारोबारी गिरफ्तार

रायपुर राजधानी में लोहे और कोयले की हेराफेरी करने वालो के मामले सामने नजर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर सिटी एसपी, सीएसपी आजाद चौक, तीन थानों के टीआई समेत एक विशेष टीम ने इलाके के 2 यार्ड में दबिश दी। कार्रवाई में बड़ी मात्रा में लोहे की छड़ें और लोहे के तार के बंडल बरामद होआ हैं। आप को बता दे इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। एक यार्ड भनपुरी निवासी इमाम अहमद कबाड़ी का है और किराये पर लेकर पिछले 4 महीने से लोहे की हेराफेरी का काम कर रहा था।

READ ALSO – कोरोना वैक्सीन पहुंचा रायपुर तो महापौर ढेबर ने किया कोरोना गाड़ी को ऐसे प्रणाम, बोले यह

वहीं, इसी इलाके में दूसरी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक और यार्ड में दबिश दी। ये यार्ड रविन्दर सिंह ने किराये पर लिया था और मोटा किराया देकर गोरख धंधे करता था। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों यार्ड में कंपनी से माल लोडकर ट्रक निकलता था।

Related Articles

Back to top button