inh24मनोरंजन

सुशांत के निधन के डेढ़ महीने बाद पहली बार, एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने खोली जुबान

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के करीब डेढ़ महीने बीत चुके है एक्टर के मौत से पूरे देश भर में शोक की लहार हैं वही लगातार उनके फैंन्स सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर सीबीआई जाँच की मांग कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी हर दिन एक नया मोड़ ले रहीं हैं। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने चुप्पी तोड़ी है। सुशांत और अंकिता सात साल तक रिलेशनशिप में थे।अब अंकिता ने कहा कि वो डंके की चोट पर कहती हैं कि सुशांत ऐसा शख्स नहीं था जो डिप्रेशन में हो सकता था।साथ ही अंकिता उन लोगों पर भी भड़कती दिखीं जो अलग अलग थ्योरी बता रहे हैं।

read also..बड़ी खबर – स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बंगलें में भी पहुंचा कोरोना संक्रमण, 10 कर्मचारी पाए गए संक्रमित

बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक इंटरव्यू में नए खुलासे किये हैं , साथ ही अंकिता लोखंडे ने यह दावा किया हैं की सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में नहीं थे और वह कभी डिप्रेशन में जा भी नहीं सकते। अंकिता लोखंडे ने कहा है कि जो इंसान छोटी छोटी चीजों में भी खुशियां ढूढ़ने की कोशिश करता था, मैं मान नहीं सकती थी कि ऐसा इंसान डिप्रेशन में कभी होगा। इस सब के बीच अंकिता लोखंडे नेसुशांत सिंह राजपूत के करियर को लेकर कई खुलासे किए हैं।

read also..यूएई में होने वाले आईपीएल, फ्रैंचाइजी के सामने खिलाड़ियों और सपॉर्ट स्टाफ को लेकर चुनौतियां

सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के मुताबिक उन्होंने और सुशांत ने इससे बुरे दिन देखें हैं। सुशांत जैसे ख़्वाब देखने वाला लड़का उन्होंने आजतक नहीं देखा है। यहीं नहीं सुशांत सिंह राजपूत के पास एक डायरी थी जिसमें उसने 5 साल के प्लान लिखे हुए थे. 5 साल बीतने तक सुशांत ने सारी बातें पूरी कर ली थी। अंकिता लोखंडे ने आगे कहा कि सुशांत के लिए डिप्रेशन शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद गलत हैं वो कई बार अपसेट हो जाता था लेकिन वो कभी ड्रिप्रेश नहीं हो सकता था। ऐंग्जाइटी होती थी और वो हम सबको होती है।

यहाँ तक कि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे नहीं चाहती कि दुनिया सुशांत सिंह राजपूत एक डिप्रेश इंसान के तौर पर याद करे, बल्कि वह यह चाहती है कि उसे एक ऐसे हीरो की तरह याद करें जो छोटे शहर से आकर अपने सपने पूरा कर गया। असल में वह एक प्रेरणादायक इंसान था। अंकिता बताती है कि सुशांत कई बार उन्हें भी इंस्पायर्ड करता था। सुशांत असल में एक भावुक इंसान था।

Related Articles

Back to top button