inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

देश में अब तक का रिकॉर्ड टूटा, कल कुल 14700 मामले, कुल संख्या 3 लाख 95 हजार पार, जानिए छग सहित राज्यों के हाल

देश मे कोरोना वायरस संक्रमण ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं कल देर रात तक भारत में 14721 मामले आए हैं। इसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख 95 हजार 812 हो गई है। देश में आज 365 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में मरने वालों का आंकड़ा 12970 हो गया है।

सबसे ज्यादा हालात महाराष्ट्र और दिल्ली में खराब हैं। यहां महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महाराष्ट्र में 18 जून को 3752, दिल्ली में 2877, तमिलनाडु में 2141, उत्तर प्रदेश में 604, गुजरात में 510, पश्चिमी बंगाल में 435, हरियाणा में 386 और राजस्थान में 315 मामले आए हैं। जबकि 19 जून को तमिलनाडु में 2115, गुजरात में 540 मामले आए हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो कल छत्तीसगढ़ में कुल 70 नए कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही 103 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटे हैं. आज जांजगीर चांपा से 18, सरगुजा 17, रायपुर 9, बलौदाबाजार 8, जशपुर 6, मुंगेली 4, राजनांदगांव 3, बिलासपुर 2, दुर्ग, कोरिया व बलरामपुर से 1-1 मरीज की पुष्टि की गई है।

आंकड़ों के मुताबिक भारत में अभी तक 3,95,812 लोग कोविड 19 की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से1,68,586 मरीज सक्रिय हैं जिनका उपचार अस्पतालों में चल रहा है। अभी तक 2,14,206 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं तो वहीं देश में आज 9,026 लोग ठीक भी हुवे हैं।

Related Articles

Back to top button