
कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – थाना कसडोल से बड़ी दिल दहला देने वाली खबर निकल कर आ रही है जहाँ एक कलयुगी चाची ने 4 दिन के मासूम को कुएं में फेंक दिया।जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना कसडोल थाना अन्तर्गत ग्राम टिकरी गांव का है पुलिस ने बताया कि ग्राम टिकरी में रहने वाली संजना निषाद को परिवार के लोग ज्यादा अपनापन ना देकर उसके जेठ और जेठानी को दिया करते हैं इस बात की उलाहना से संजना काफी परेशान रह रही थी 4 दिन पहले ही संजना के जेठ के घर नवजात शिशु में जन्म दिया था जिसके बाद परिवार के लोग संजना की जेठानी और बच्चे के जन्म को लेकर काफी खुश थे इस बात से संजना नाराज रहती थी और उसने परिवार की खुशी को ही मिटाने की ठान ली पुलिस के अनुसार संजना सोमवार को घर में सोए नवजात शिशु को चुपचाप उठाकर घर के ही कुआं में फेंक दिया।
इसके कुछ देर बाद बच्चे की घर में नहीं होने की जानकारी परिजनों को मिली तो परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से नवजात शिशु की तलाश करने लगे काफी खोजबीन के बाद बच्चे का पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने इस मामले की शिकायत थाना कसडोल में दर्ज कराई पुलिस द्वारा मामले की छानबीन एवं तहकीकात करने पर शक के आधार पर महिला संजना कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
महिला ने बताया कि मेरे साथ सास ससुर का व्यवहार मेरे से अच्छा नहीं रहता था वह मेरी जेठानी एवं जेठ को ज्यादा पसंद करते थे जो मुझे पसंद नहीं था इसलिए बदले की भावना से मैंने नवजात को कुएं में फेंका थाना कसडोल पुलिस द्वारा आरोपी महिला को गिरफ्तार कर,आगे की कार्यवाही की जा रही है।




