
गिरिश गुप्ता गरियाबंद – जिला मुख्यालय मे जनपद पंचायत के समक्ष सड़क पार करते ग्रामीण की आदिम जाति विकास विभाग के शासकीय वाहन के चपेट मे आने से अस्पताल ले जाते मौत हो गयी।
थाना प्रभारी सिटी कोतवाली सत्येन्द्र सिंग श्याम ने बताया की आज दोपहर को ग्राम हाथबाय निवासी मन हरण ध्रुव (60)वर्ष अपने परिवार सहित बाजार गया था जो बाजार खरीदारी निपटा कर वापस जा था उसने जनपद कार्यालय के सामने अपनी बाइक खड़ी कर रोड क्रास कर रहा था।
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही सहायक आयुक्त गरियाबंद की शासकीय वाहन क्रमांकC G, 02, 5316 के चपेट मे आ गया जिससे गंभीर हालत मे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने धारा 304A के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला जांच मे ले कर आगे कार्यवाही कर रही है



