घटना धमतरी की जहाँ एक नाबालिग बालिका के दिनांक 3 मार्च 20 की सुबह घर से काम पर जा रही हूं कहकर घर से निकली लेकिन देर रात्रि घर वापस नहीं आने पर उसके परिजनो द्वारा आस-पड़ोस, रिश्तेदारों एवं उसकी सहेलियों से पता तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चलने पर अपनी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली में करने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 107/20 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया….
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपहृत नाबालिग बालिका व अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही थी लेकिन कोई पता नहीं चलने पर पुनः उसके परिजनों एवं रिश्तेदारों से पूछताछ करने पर धूमिल सा सुराग मिला जिससे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर नाबालिग बालिका एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतु थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर टीम तैयार कर प्राप्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु कोरबा रवाना किया गया।
प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही के सकुनत ग्राम सुखरी खुर्द जिला कोरबा में दबिश देने पर अपहृत नाबालिग बालिका मिली जिसे बरामद कर पूछताछ करने पर उसने बताया कि भविष्य कुमार उर्फ भारत नागारची प्यार करता हूं कहकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर यहां ले आया और पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर उसके मना करने के बाद भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर मामले में धारा 366, 376 भादवि एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6 जोड़ते हुए आरोपी भविष्य कुमार उर्फ भारत नागारची पिता दिलहरण नागारची उम्र 22 वर्ष निवासी सुखरी खुर्द थाना उरगा जिला कोरबा को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए ज्युडिशियल रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तथा दस्तयाब नाबालिग बालिका को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है । और आरोपी को गिरप्तार किया गया है।



