inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शांत टापू लेकिन नेता प्रतिपक्ष कौशिक कर रहे बदनाम: विकास तिवारी,कांग्रेस प्रवक्ता

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व सचिव विकास तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार किया है। विकास ने कहा है कि छत्तीसगढ़ शांत टापू है। रमन राज में जिस प्रकार दरभा की घटना हुई। कांग्रेस पार्टी के नेताओं, जवानों की शहादत हुई है,ये तमाम बातों को धर्मलाल कौशिक भूल गए हैं।भारतीय जनता पार्टी के राज में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज में अपराधियों को पकड़ा भी जाता है और जेल भी जा रहे हैं। अपराधियों को उनके पापों की सजा मिल रही है। रही बात शराब की तो धरमलाल कौशिक को बताना चाहिए कि ऐसा कौन सा जादू 15 साल में हुआ था, जब 300 करोड़ की शराब बिक्री 5000 करोड़ तक पहुंच गई।रमन सरकार की असफलता को कौशिक लगातार किसी न किसी बहाने बता रहे हैं। नेतृत्व परिवर्तन की आहट से घबराकर धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ राज्य को पूरे देश में अपमानित करने का काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button