कोरबा – बांगो थाना क्षेत्र के कापा नवापारा में एक गंभीर हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। अंबिकापुर से कोरबा जाते हुए आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में स्कार्पियो सवार 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं दो मासूमों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल दाखिल किया गया है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक घटना बांगो थाना अंतर्गत ग्राम परला के पास की है, जहां पर एक खडे़ ट्रक में अंबिकापुर से आ रही स्कार्पियो जाकर धंस गई। रफ्तार ज्यादा होने की वजह से स्कार्पियो चालक नियंत्रण खो बैठा और सीधे जाकर ट्रक के सामने हिस्से में जा धंसा। इस हादसे में स्कार्पियों के सामने का हिस्सा ट्रक के भीतर घुस गया, जिसकी वजह से चालक सहित स्कार्पियो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, तो दो बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए 112 के माध्यम से अस्पताल दाखिल किया गया है।
READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – कोरोना का कहर, अब पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव




