inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हुआ मौसम में बड़ा बदलाव, इन इलाकों में हो रही देर रात से बारिश

एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के कई जिलों में देर रात से बारिश हो रही है। जिसके चलते धान खरीदी केंद्रों में खुले में पड़े हजारों क्विंटल धान भीग गया है।

READ ALSO – राजधानी रायपुर में फिर चाकूबाजी, बदमाशों ने डेयरी कर्मचारी को चाकू मार किया घायल

सरगुजा के अलावा लोरमी, पेंड्रा इलाके में भी बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में भी सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। जिसके कारण लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों की माने तो दक्षिण भारत से आ रही नमी के चलते प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला है।

READ ALSO – महिला एवं बाल विकास विभाग के 4 हजार से अधिक मैदानी अमले को लगा कोविड-19 वैक्सीन

बता दें कि जिसके चलते उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार है। मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में बने सिस्टम का प्रभाव भी प्रदेश में देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में कल तक बादल रहने की संभावना है। वहीं बादल हटने के बाद प्रदेश में ठंड बढ़ेगी।

READ ALSO – बड़ी खबर – अब सीधे छत्तीसगढ़ पुलिस को कर सकते हैं व्हाट्सएप पर शिकायत, डीजीपी कार्यालय खुद करेगा इसकी निगरानी

पेंड्रा जिले में गुरुवार शाम से बूंदाबांदी हो रही है। दूसरी ओर धान खरीदी केंद्र में धान को भिगने से बचाने के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गयी है। अव्यवस्था के चलते हजारों क्विंटल धान खुले में पड़े हुए हैं। बहुत से धान खरीदी केंद्रों में धान को ढकने की कोई व्यवस्था तक नहीं है।

Related Articles

Back to top button