
रायपुर। आज शिक्षक दिवस के मौके पर रायपुर में नवाचारी शिक्षकों के कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी ‘शिक्षा मड़ई‘ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहेंगे। ये आयोजन दोपहर 1 बजे रायपुर के आर डी तिवारी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा में होगा।
Read also:- बृजमोहन ने लिखा मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री को पत्र, प्रदेश के सभी महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के सीटों में 25% वृद्धि की जाए
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस अवसर पर स्कूल का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, महतारी दुलार योजना के बच्चों को छात्रवृत्ति का वितरण भी किया जाएगा। शिक्षा मड़ई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और अतिथि स्कूल का लोकार्पण भी करेंगे।
Read also:- छग – प्रेमी पर झांसा देकर बलात्कार का आरोप, एक साल से करता रहा शारिरिक शोषण
इसके बाद मोहल्ला कक्षा और लाउडस्पीकर कक्षा, मोटर-साइकिल गुरूजी क्लास, सिनेमा वाले गुरूजी क्लास, श्याम पट वाले गुरूजी क्लास, अंगना में शिक्षा, स्मार्ट क्लास एवं जुगाड़ स्टूडियो, पपेट शो, विज्ञान-रसायन-भौतिक प्रयोगशाला का अवलोकन किया जाएगा।




