inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – कोरोना संक्रमित शिक्षक घर-घर जाकर बांट रहा था किताबें, 19 परिवारों से किया संपर्क, मचा हड़कंप

कोटा –शुक्रवार को यहां के छत्तीसगढ़ पारा में एक कोरोना का मरीज मिलने से नगर में हड़कंप मच गया है। कोरोना पॉजिटिव पाया गया मरीज पेशे से शिक्षक है। शिक्षक 29 जुलाई को कोंटा से सुबह 8 बजे किस्टाराम के लिए निकला वहां पहुंचकर शिक्षक ने छात्रों के घर-घर जाकर पुस्तकें बांटी एवं जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज इकट्ठे किए।

दिनभर में शिक्षक ने 19 परिवारों से संपर्क किया एवं उसी दिन रात 8:30 बजे शिक्षक अपने घर पहुंच गया। साथी शिक्षक ने बताया कि किस्टाराम में जो शिक्षक एंटीजेन किट में पॉजिटिव निकला है। वह सीआरपीएफ कैंप के पास ही रहता था। कुछ दिन पहले ही किस्टाराम सीआरपीएफ कैंप से कोरोना के 19 मरीज सामने आए थे। गुरुवार से ही शिक्षक की तबीयत खराब होने लगी थी शुक्रवार सुबह इलाज के लिए कोंटा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपना इलाज कराया। इसी दौरान एंटीजेन टेस्ट कराने पर पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव है।

शिक्षक के साथ उसकी पत्नी और 3 बच्चे रहते हैं। वहीं पुलिस की टीम ने शिक्षक के घर के साथ-साथ पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। वहीं शिक्षक के संपर्क में आए लोगों की जानकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा खंगाली जा रही है। बीएमओ डॉ. कपिल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज को सुकमा हॉस्पिटल के लिए लेकर रवाना हो चुकी है जहां पर उसका पूरा इलाज होगा।

read also,,ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ के इस जिले से मिले 5 नए कोरोना मरीज

Related Articles

Back to top button