inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: टीकाकरण में छत्तीसगढ़ तीसरे नंबर पर , स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कोविड टीकाकरण में छत्तीसगढ़ देश में पांचवें नंबर पर है। उन्होंने बताया कि राज्य का टीकाकरण औसत राष्ट्रीय औसत से अधिक है। छत्तीसगढ़ में 60+ उम्र के 74 फीसदी लोगों को टीका लग गया है।

Read also:-छत्तीसगढ़: अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल को लेकर शुरू सियासी दौर, फिर आया पक्ष विपक्ष आमने सामने…

इसी तरह 18 से 45 उम्र के 54 फीसदी लोगों को और 45 से 60 उम्र के 91 फीसदी लोगों का टीकाकरण हुआ है। जबकि देश में 60 प्लस उम्र के 59 फ़ीसदी लोगों को, 18 से 45 उम्र के 46 फीसदी लोगों को और 45 से 60 उम्र के 86 फासदी लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Read also:-मंत्री गुरु रुद्रकुमार से मिले वेट लिफ्टर लहरे बंधु: मंत्री ने पदक जीतने पर दी बधाई

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने लिखा है कि देश में टीकाकरण के मामले में पांचवा नंबर ये जनता की जागरूकता ,स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत और राज्य सरकार के संकल्प से संभव हुआ है। हम मिलकर छत्तीसगढ़ को कोरोना मुक्त बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button