छत्तीसगढ़ – जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा गांव से एक बड़ी खबर आई है बताया जा रहा है की क्षेत्र के भाजपा नेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है . मामले की जानकारी होने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता की लाश पंचायत भवन के पास खून से लथपथ मिली है। ताजा जानकारी के अनुसार आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देने के बाद खुद ही थाने में सरेंडर कर दिया है।
READ ASLO,,छत्तीसगढ़ – सहेली का बर्थडे मनाकर घर लौट रही लड़की से दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार मामला शनिवार का है, जहां बिर्रा गांव में भाजपा नेता की लाश गांव के ही पंचायत भवन के पास खून से लथपथ मिली है। मृतक भाजपा नेता है और पहले गांव के सरपंच रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार मृतक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।



