inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – 9 साल की बच्ची के साथ टीचर ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी टीचर गिरफ्तार

रायपुर – राजधानी से एक बड़ी खबर आ रही है की 9 साल की बच्ची से शिक्षक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक ने मासूम के साथ जबरदस्ती की। वहीं शिकायत के बाद राजधानी के खम्हारडीह थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक मासूम को बहला फुसला कर सूनसान जगह में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

परिजनों के अनुसार डरी सहमी बच्ची ने उसके साथ हुए घटना को बताया। वहीं परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी ने शिक्षक की पहचान कर गिरफ्तार किया। पुलिस अभी बच्ची का मेडिकल जांच करवा रही है। वहीं आरोपी शिक्षक से पुलिस पूछताछ कर रही है। खम्हारडीह पुलिस जल्द ही मामले में मीडिया को बयान देगी।

READ ALSO,,ब्रेकिंग – UPSC में 31वां रैंक हासिल करने वाली सिमी करण फेसबुक पर आज इतने समय होगी लाइव

Related Articles

Back to top button