inh24छत्तीसगढ़

छग ब्रेकिंग – आपसी विवाद के चलते युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

छत्तीसगढ़ – मामला रायपुर राजधानी का है जहाँ आपसी विवाद में एक युवक पर 5 लोगों ने हमला कर दिया। रविवार की रात युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पांचवें आरोपी की तलाश जारी है। यह मामला खम्हरडीह थाना क्षेत्र का है, जहां शक्तिनगर में रविवार की रात को विवाद हुआ था।

READ ALSO,,OMG – संक्रमित मरीजों के इलाज के बाद फेंके गए दस्तानों को साफ कर बड़े पैमाने पर बेचता था आरोपी, ऐसे हुआ खुलासा

इस विवाद में मूलचंद बाघ की हत्या कर दी गई। आरोप है कि मूलचंद पर सुमीत, रवि, शैलो, छोटू और कन्हैया ने प्राणघातक हमला किया था। मूलचंद को घायल अवस्था में इलाज के अस्पताल में भर्ती किया गया था।मूलचंद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस ने सुमीत, रवि, शैलो और कन्हैया चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पांचवे आरोपी छोटू की भी तलाश जारी है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

READ ALSO,,पितृ पक्ष 2020 – इस तारीख से शुरू हो रहे हैं पितृपक्ष, जाने महत्व और श्राद्ध विधि

Related Articles

Back to top button