inh24देश विदेश

बिज़नेस टायकून मुकेश अंबानी को हुवा Pancreatic Cancer, जानिये सोशल मीडिया में वायरल खबर की हकीकत

सोशल मीडिया पर तरह तरह की खबरें वायरल होती रहती है। बिज़नेस टायकून मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को लेकर भी एक खबर सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। ट्विटर पर ऐसी अफवाहें हैं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अग्नाशय कैंसर (Pancreatic cancer) से पीड़ित हैं और उन्होंने लंदन में लीवर ट्रांसप्लांट करवाया है।

https://twitter.com/RahulKohli1475/status/1323247866572206082?s=20

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी किसी भी प्रकार के कैंसर से पीड़ित नहीं है. यह खबर पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है इस बात की पुष्टि मीडिया house को रिलायंस जियो (Reliance Jio) की कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस टीम ने बताया है कि यह फर्जी खबर है।

शेयर किये जा रहे कुछ मैसेजों में कहा गया है कि दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में शामिल मुकेश अंबानी को पेनक्रियाज कैंसर है और स्लोन केटरिंग न्यूयॉर्क (Sloan Kettering New York) में उनकी सर्जरी की गई है. उन्होंने लंदन में लिवर ट्रांसप्लांट कराया है. ऐसे ही एक अन्य ट्वीट में दावा किया गया है कि बीमारी के कारण अंबानी का 30 किलोग्राम वजन भी कम हुआ है. अंबानी के स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे कई ट्वीट वायरल हो रहे है।

Related Articles

Back to top button