महाराष्ट्र के नंदुरबार में बुधवार को भयानक हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 35 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर है। मौके पर बचाव कार्य जारी हैं।
यह भी पढ़ें – नवरात्रि छटवां दिन – आज इस तरह करें मां कात्यायनी की आराधना खुलेंगे किस्मत के द्वार
नंदुरबार के एसपी महेंद्र पंडित ने बताया कि हादसा नंदुरबार के खामचुंदर गांव में हुआ। बस यात्रियों को लेकर मलकापुर से सूरत जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में खड्ड में जा गिरी। हादसे में ड्राइवर और क्लीनर की भी मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य यात्रियों की भी जान चली गई। जानकारी के मुताबिक 35 यात्री हादसे में घायल हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर बचाव कार्य अभी जारी है।
Web Title – Bus full of passengers fell into the ditch … 5 including driver-cleaner killed, 35 injured



