मनाली – सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में लगातार न्याय की मांग कर रहीं कंगना रनोट ने अपने घर के बाहर तीन गोलियां चलने का दावा किया है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना की शिकायत के बाद वहां पुलिस की एक टीम की तैनाती कर दी गई, जो हर आने-जाने वाले की जांच कर रही है। हालांकि मौके पर पहुंची मनाली पुलिस को गोली चलने व चलाने का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। लेकिन पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्र में जांच की। कंगना 17 मार्च को अपना जन्मदिन मनाने मनाली आई थीं। कोविड-19 के कारण लॉकडाउन लग जाने के बाद कंगना मुंबई नहीं लौट पाई हैं।
READ ALSO,,4 क्विंटल गांजा के साथ 2 नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, जब्त किये गए गांजा की कीमत 40 लाख रुपये
घटना के बाद कुल्लू जिला पुलिस तुरंत उनके घर पहुंची और उसके घर पर सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात कर दिया। हालांकि जांच के बाद पुलिस को शरारत का कोई सबूत नहीं मिला,लेकिन कंगना रनौत को लगता है कि सुशांत से जुड़े उनके हालिया बयानों के बाद उन्हें धमकी देने के लिए ऐसा किया जा सकता है।कंगना ने कहा, “मैं लगभग 11.30 बजे अपने बेडरूम में थी। हमारे पास तीन मंजिलें घर हैं जहां पास पर ही एक सीमा की दीवार है, जिसके पीछे सेब के बगीचे और एक पानी निकलने का रास्ता है। मुझे 11.30 बजे पटाखा जैसी आवाज सुनाई दी। सबसे पहले मैंने सोचा कि यह एक पटाखा है तभी दूसरी गोली की आवाज आई। इससे मैं घबरा गई क्योंकि वह एक बंदूक की गोली की तरह लग रहा था।
READ ALSO,,ब्रेकिंग – विधवा महिला के साथ 5 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी के हालत में मिली महिला
बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से ही कंगना रनौत बेबाकी से अपना पक्ष मीडिया और फैंस के सामन रख रही हैं, अभी हाल ही में उन्होंने कहा था कि अगर वह घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिलें तो कोई यह ना समझे कि उन्होंने आत्महत्या की है। इस बीच अब कंगना के घर के नजदीक गोलियां चलने की आवाजें सुनी गई हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।



