inh24छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज़ – खैरागढ़ रियासत के राजा विधायक देवव्रत सिंह का हृदयाघात से निधन, क्षेत्र में शोक

खैरागढ़ रियासत के राजा और विधायक देवव्रत सिंह का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें रात 3 बजे के दिल का दौरा पड़ा। बताया जा रहा है कि सिविल अस्पताल पहुचते वक्त रास्ते मे उनकी मृत्यु हो गई। वर्तमान में देवव्रत सिंह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के विधायक थे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की सियासत में कम उम्र में ही पहचान बनाने वाले नेता देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए वहीं एक बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद भी निर्वाचित हुए। देवव्रत सिंह FCI (भारतीय खाद्य निगम) के अध्यक्ष रहे।

वे कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCC) का शामिल हो हुए थे। वर्तमान में वे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से खैरागढ़ सीट के विधायक थे। सिंह के निधन की अप्रिय खबर ने सभी को खिन्न कर दिया है।

Related Articles

Back to top button