छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आज अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ग्राम सुढ़ेली में छापामार कार्रवाई कर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है. जब्त अंग्रेजी शराब की कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है. वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया है. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
Read Also – मासूम बच्ची ने नहीं बोला पापा तो नशे में धुत्त पुलिसकर्मी ने मकान मालकिन की बेटी को पीटा
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से ग्राम सुढ़ेली में अंग्रेजी शराब बेचने की सूचना मिली थी। सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र यादव ने टीम के साथ दबिश दी. मौके पर 199 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया है. जब्त शराब की कीमत 12 लाख रुपए आंकी गई है।



