
टीम इंडिया के शानदार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आईपीएल ऑक्शन 2021 से पहले हार्दिक पंड्या ने अपना पुराना वीडियो शेयर किया है, जहां उन्होंने बताया कि उनका सपना टीम इंडिया के लिए खेलने का है. आगे के वीडियो में वो प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के कुछ ही घंटे में 20 लाख व्यूज हो चुके हैं।
वीडियो में हार्दिक पंड्या नजर आ रहे हैं. उस वक्त हार्दिक पंड्या और उनके भाई क्रुणाल पंड्या स्टेट टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे. वीडियो में पंड्या कह रहे हैं, ‘यह एक सपना है कि जैसे यूसुफ पठान और इरफान पठान इंडिया और बड़ोदा के लिए खेलते हैं. वैसे ही हम भी बड़ोदा और इंडिया के लिए खेलें.’ उसके बाद वीडियो में हार्दिक को प्रैक्टिस करते देखा जा सकता है।
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए हार्दिक पंड्या ने लिखा, ‘कभी भी अपने सपनों की शक्ति को कम मत समझो. हम धन्य और आभारी हैं. आईपीएल नीलामी हमेशा मुझे याद दिलाती है कि हम कितने दूर हैं.’




