छत्तीसगढ़ के भिलाई में डॉक्टर ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना सुपेला थाना भेत्र का है। घटना में अब तक खुदकुशी की वजह सामने नहीं आ पायी है। डाक्टर का नाम ऋषि साहू है, जो बीएएमएस डाक्टर था और बोरसी में प्राइवेट प्रैक्टिस किया करता था।
Read Also – रायपुर हुक्काबार में पुलिस ने दबिश, कई नाबालिग हुक्के के दम भरते सपड़ाये, संचालक हिरासत में
जानकारी के मुताबिक डाक्टर अपने घर से कुछ देर में वापस लौटने की बात कहकर निकला था, लेकिन वो नहीं लौटा। जब डाक्टर अपने घर नहीं लौटा तो ऋषि साहू के चाचा ने उनके मोबाइल पर कॉल किया, काफी देर रिंग जाने के बाद एक कॉस्टेबल ने डाक्टर के मोबाइल को रिसीव किया। सिपाही ने बताया कि ये फोन सुपेला रेलवे क्रांसिंग के पास पड़ा है और जिसका ये मोबाइल है, उसकी डेड बॉडी पड़ी है। जिसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है।
Read Also – Jio ला रहा 4000 रुपये से सस्ता स्मार्टफोन, जाने इसके शानदार फीचर्स
परिजन इस सूचना से सकते में आ गए और तत्काल मौके पर पहुंचे तो लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। डाक्टर ने क्यों आत्महत्या की है इस बात का गुमान परिजनों को भी नहीं है। मृतक 5 मिनट में लौटने की बात कहकर घर से निकले था पर नियति को कुछ और ही मंजूर था।




