inh24छत्तीसगढ़

बलरामपुर – शादी से लौट रही चचेरी बहनों से जंगल ले जाकर दो नाबालिगों ने किया बलात्कार

बलरामपुर। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में यह शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें दो चचेरी बहनों के साथ 2 नाबालिग बालकों ने बलात्कार किया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर बाल अभिरक्षा गृह भेज दिया है।

बता दें कि वारदात गत 26 और 27 जून के बीच की रात की है। दोनों पीड़ित बच्चियां आपस में चचेरी बहन हैं। वे किसी शादी समारोह से घर लौट रही थीं। रात का समय था, जब वे रास्ते में ऐसे जगह पहुंची थीं, जहां जंगल के साथ सुनसान भी था।

इसी बीच छह नाबालिग बच्चों की नजर उन पर पड़ी। सभी मिलकर बालिकाओं के साथ जबरदस्ती की। उन्हें जबरदस्ती जंगल की तरफ ले गए। आरोप है, दो बच्चों ने बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया। बाकी चार बच्चों ने उनका साथ दिया। इस मामले में सभी छह अपचारी बालकों को पुलिस ने पकड़ लिया है। उन्हें बाल अभिरक्षा भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button