inh24जरा हटके

दूल्हा तीन फ़ीट दुल्हन बनी साढ़े पांच फ़ीट की युवती, हुई यहां अनोखी शादी

गुजरात के जूनागढ़ में एक अनोखी शादी हुई है। यह शादी समारोह एक धर्मार्थ संगठन के प्रयासों के कारण पूरा हुआ है। इसमें जन्म से एक अंधी लड़की की शादी एक बौने दूल्हे से हुई। शादी की जो सबसे खास बात है वो यह है कि दुल्हन की हाइट जहां साढ़े पांच फीट है वहीं दूल्हे की हाइट महज तीन फीट ही है। दुल्हन मेंडर्दा तालुका के राजेश्रू गाँव की रहने वाली है। वो ब्लाइंड गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी। वहीं दूल्हा बुटावदर गांव का रहने वाला है। वो एक शिक्षक है।

बता दें कि राजेशरु गाँव की रहने वाली शांताबेन अर्जनभाई मकवाना जन्म से ही दृष्टिहीन हैं। वह एक नेत्रहीन गर्ल्स हॉस्टल में रहती है और बी.एड तक पढ़ाई की है। दूसरी ओर, जामवाड़पुर के बुटावदर में रहने वाले रमेश भाई डांगर 42 साल के हैं। उन्होंने BAPTC की पढ़ाई की है और सदोदर तालुका स्कूल में एक प्राथमिक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। हालांकि उनकी ऊंचाई केवल 3 फीट है। शिक्षक के रूप में रमेशभाई को 47 हजार का वेतन मिलता है। दोनों पर शादी करने का कोई दबाव नहीं था। वर और वधू दोनों ने आपसी सहमति से शादी के बंधन में बंधे।

गौरतलब है कि जूनागढ़ सत्यम सेवा युवा मंडल ट्रस्ट पिछले 35 वर्षों से विभिन्न सेवा कार्य कर रहा है। जिसमें सभी जातियों की लगभग 2500 बेटियों की शादी कर उन्हें आशीर्वाद दिया गया है। कुछ बेटियों के माता-पिता नहीं थे, जबकि कुछ बेटियाँ मध्यम और गरीब वर्ग की थीं।

Related Articles

Back to top button