
कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – प्रार्थी रमेश मिश्रा के द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उनके एचडीएफसी बैंक के खाते से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 330000 का आहरण किसी व्यक्ति के द्वारा किया गया है। शिकायत में बताया गया कि उनके द्वारा ना तो अपना कार्ड डिटेल एवं किसी भी प्रकार का ओटीपी किसी के साथ साझा किया गया है।
मामले की जाँच में पता चला कि उनके खाते से पहले भी और आहरण किया गया है इस तरह रमेश मिश्रा के खाते से अज्ञात आरोपी के द्वारा ठगी कर कुल ₹654696 का आहरण कर किया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा साइबर सेल बलौदाबाजार के सहयोग से मामले की गहनता से छानबीन किया तथा उपरोक्त ठगी करने वाले आरोपी प्रेम वर्मा पिता दिलीप वर्मा उम्र 28 वर्ष साकिन ,पहंदा रोड ,भैसापसरा बलौदाबाजार हाल मुकाम गौरव पथ साहूबाडा के पीछे बलोदा बाजार को गिरफ्तार किया गया
जांच में पता आरोपी प्रेम वर्मा प्रार्थी रमेश मिश्रा के यहां पिछले ढाई ,-3 साल से ड्राइवरी कर रहा था। इसी दौरान प्रार्थी रमेश मिश्रा के द्वारा अपना एटीएम कार्ड गाड़ी में छोड़ने से आरोपी प्रेम वर्मा के हाथ लगा तब एटीएम फोटो खींच कर अपने पास आरोपी ने रख लिया। रमेश मिश्रा अक्सर अपने मोबाइल जिसमें लगा मोबाइल नंबर जो उनके खाते में रजिस्टर था उसे अक्सर गाड़ी में छोड़कर चले जाया करते थे।
आरोपी प्रेम वर्मा ने पहले तो यूट्यूब से ठगी करने का तरीका सिखा और जब रमेश मिश्रा अपना मोबाइल गाड़ी में छोड़कर जाते उसी दौरान आरोपी प्रेम वर्मा उनके कार्ड की डिटेल इस्तेमाल कर ओटीपी के माध्यम से अपने फोन पर एयरटेल मनी का अकाउंट बना लिया उसके बाद आरोपी मौका पाकर अपने अकाउंट के माध्यम से प्रार्थी के मोबाइल पर ओटीपी मंगाकर रकम निकाल लेता था।
आरोपी अब अक्सर ऐसा करके मोबाइल से ओटीपी को डिलीट कर देता था आरोपी के पास से उपयोग किये गए रेडमी मोबाइल, आरोपी का एटीएम कार्ड, ठगी के रकम से खरीदे गए एक केटीएम 200cc बाइक क्रमांक सीजी 04 ML_ 9263 ,नगदी जप्त कर तथा ठगी की रकम को जमा किए गए खाता को फ्रिज कर लगभग ₹500000 मूल्य की संपत्ति को रिकवर किया गया है ।




