inh24छत्तीसगढ़

रायपुर – गुरुद्वारे के सामने युवक की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी फरार

रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच एक बार फिर सनसनीखेज वारदात हुई है। रेलवे स्टेशन के पास व्यस्ततम इलाके में गुरुद्वारे के सामने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक कौन है इसका पता नहीं चल पाया है। हत्या के बाद गंज थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राजधानी रायपुर में अचानक अपराध बढ़े हैं और इसी में आज एक नई कड़ी जुड़ गई। कानून व्यवस्था को लेकर पिछले हफ्ते ही मुख्यमंत्री ने बैठक ली थी। इसके बाद रायपुर रेंज के आईजी और एसएसपी ने भी समीक्षा की थी।

Related Articles

Back to top button