inh24छत्तीसगढ़

रायपुर से लगे सिलतरा में एक फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज

राजधानी रायपुर से लगे सिलतरा स्थित गोदवारी इस्पात के पास आज भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि ऑयल टैंकर फटने से आग लगी है. सूचना के बाद दो दमकल की टीम और दो फोम गाड़ियां मौके पर मौजूद है. अभी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच मौका मुआयना किया।

उरला पुलिस के मुताबिक, सिलतरा स्थित गोदावरी इस्पात के पास आयल टैंकर फटने से आग लगी है. जिस वक्त आग लगी फैक्ट्री खाली थी, इसीलिए किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है. सूचना मिलते ही दो दमकल की और दो फोम टैंकर पहुंचा है. जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

पुरे मामले में मामले में सांसद सुनील सोनी ने कहा कि अगर लापरवाही हुई तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उद्योग जरूरी है, लेकिन नियम-कायदा का पालन भी जरूरी है. नियमों की अगर अनदेखी हुई है तो इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने ग्रामीमों की ओर से आई शिकायत के बाद संचालक से बातचीत की तो उन्होंने छोटी घटना होने की बात कही जिस पर सांसद सोनी ने कहा कि घटना छोटी नहीं, ब्लास्टिंग की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुन गई है. लोगों ने भूकंप जैसा महसूस किया है।

Related Articles

Back to top button