बलरामपुर – प्रदेश में एकबार फिर बलरामपुर से दुष्कर्म की घटना सामने आयी है जहां 5 साल की बच्ची के साथ गांव के ही एक नाबालिग ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं मामले का खुलासा 3 दिन बाद हुआ। जानकारी के अनुसार आरोपी ने बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन बच्ची की तबीयत खराब हो गई। वहीं लोक लाज के डर से परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी। तीन दिन बाद वाड्रफनगर पुलिस चौकी में परिजनों ने दुष्कर्म की शिकायत की। लोगों ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Related Articles
CGNews- समय पर नही मिला 108 वाहन, मरीज के परिजन और नगरवासियों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा
September 13, 2024
CGNews- जल-जीवन मिशन से हर घर को मिल रहा शुद्ध पेयजल, ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन का जताया आभार
September 13, 2024


