ब्रेकिंग – खेल-खेल में 200 फुट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरा 4 साल का बच्चा
मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में खेत में खोदे गए बोरवेल के गड्ढे में चार साल का एक बच्चा गिर गया है. राहत और बचाव कार्य शुरु किया जा रहा है और सेना को बुलाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, निवाड़ी जिले के बारहो बुजुर्ग गांव में हरिकिशन ने अपने खेत पर बोरवैल खुदवाया था. गड्ढा खुला पड़ा था, उसे लोहे के बर्तन से ढंका गया था. हरिकिशन का चार साल का बेटा प्रह्लाद इस गडढे के पास खेल रहा था और उसने गड्ढे के ऊपर रखे बर्तन को हटाया और उसमें गिर गया।
read also..breaking – रायपुर में मिली युवक की अधजली लाश, कुछ दूर में मिली जली हुई बाइक
बताया गया है कि चार साल का यह बच्चा लगभग दो सौ फुट गहरे गडढे में फंसा हुआ है. निवाड़ी की पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने मीडिया को बताया है कि राहत और बचाव कार्य के लिए सेना को बुलाया जा रहा है।
read also..गरियाबंद ब्रेकिंग – पत्नी की हत्या कर पति ने भी लगाई फांसी
read also..मुंगेली – निर्वस्त्र मिली युवती की लाश से इलाके में सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका




