
कोरिया में कल शाम आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें पिता, 2 पुत्रियां और दामाद शामिल है। जबकि एक अन्य बेटी और बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। यह सभी लोग खेत में धान देखने के लिए गए थे। इसी दौरान तेज आवाज के बिजली गिर पड़ी।
Read Also – पति गया बाहर तो शादीशुदा महिला पुराने प्रेमी संग घर मे मना रही थी रंगरेलियां, ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ किया ये काम
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला केल्हारी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मनेंद्रगढ़ में बिछलीटोला निवासी जयलाल (45), अपनी बेटियों प्रमिला (20), सुभद्रा (15) व बुद्धि, बेटे सुरजन और दामाद भूपेंद्र (25) के साथ गुरुवार शाम करीब 4 बजे नदी किनारे खेत में रोपे गए धान की फसल की देखरेख करने गए थे। इस दौरान तेज आवाज हुई और आकाशीय बिजली खेत में गिर पड़ी।
Read Also – 20 दिनों में तैयार हुआ जिलें का आधुनिकतम 120 ऑक्सीजन बिस्तर सहित 500 बिस्तर कोविड केयर हॉस्पिटल, सीएम भुपेश आज करेंगे उद्घाटन
जब बिजली गिरी तो किसी को बचने का मौका नहीं मिला और चपेट में आकर सभी गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद सभी को इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जयलाल, उसकी बेटी प्रमिला, सुभद्रा और दामाद भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए बेटे सुरजन और बेटी बुध्दी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बैकुंठपुर रेफर किया गया है। हादसे के चलते परिवार और गांव में मातम का माहौल है।




