
सोनू केदार सरगुजा – पांच कोरवा परिवार के खाते की सम्पूर्ण भूमि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के न्यायधीश पुत्र आशीष भगत के द्वारा छल कपट कर हथिया लेने का आरोप सामने आया है। सूचना पर पूर्व मंत्री गणेश राम भगत कोरवा जनजाति से मिलने पहुँचे।
Read Also – कोरोना गाइडलाइन्स के साथ आज से खुले स्कूल और कॉलेज, जाने कैसी है व्यवस्था
बता दें कि उक्त मामले को लेकर कोरवा समाज ने ग्राम सोनक्यारी में सामाजिक बैठक आयोजित किया था। जिसमें पूर्व मंत्री को और जनजातीय सुरक्षा मंच को आमंत्रित किया गया था। जहां बुलावे पर पूर्व मंत्री सोनकयारी पहुँचे। कोरवा समाज के प्रमुख ने मामले की जानकारी देते हुए इस मामले में कोरवाओं का सहयोग करने की अपील की और बताया कि एक कोरवा परिवार के साथ ऐसा हुआ है कि उनके जीने खाने का एकमात्र साधन ही उनसे छीन लिया गया है यदि इसके विरुद्ध कार्यवाही नही की गई तो आने वाले समय मे सभी कोरवा भू माफिया की भेंट चढ़ जायेंगे।
Read Also – बेटी की अगले महीने थी शादी, पिता ने की पत्नी की निर्मम हत्या फिर खुद लगा ली फांसी
कोरवाओं ने पूर्व मंत्री से कहा कि उनका साथ देने वाला कोई नहीं एक मात्र आपके सिवाय। इसलिए हमारा सहयोग करें। पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने कोरवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि जब तक मैं जिंदा हूँ कोरवाओं की एक इंच जमीन भी भू माफियों के पास जाने नहीं दूंगा और उन्होंने वहीं से कलेक्टर जशपुर को फोन कर मामले की जानकारी दी और सिर्फ इतना ही नही बल्कि पीड़ित परिवार के लोगों से भी गणेश राम भगत ने कलेक्टर जशपूर से बात कराई। जिस पर कलेक्टर जशपूर ने आश्वस्त किया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
Read Also – छत्तीसगढ़ – भीषण आगजनी में 21 बकरियों की जलकर मौत, एक महिला 60 प्रतिशत जली
गौरतलब है कि दिनांक 22 जनवरी 2021 को आशीष भगत पिता अमरजीत भगत के द्वारा ग्राम गुतुकिया के एक कोरवा परिवार के समिलाती खाते की कुल भूमि 25.88 एकड़ भूमि को 11 लाख 25 हजार बाजार मूल्य पर रजिस्ट्री करा लिया है। उक्त मामला तब सामने आया जब पीड़ित लोगों के द्वारा कलेक्टर जशपूर और पुलिस अधीक्षक जषपुर को ज्ञापन देते हुए भूमि वापस कराते हुए क्रेता सहित अन्य सम्बंधित लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने का निवेदन किया।


वही अपने ऊपर लगे आरोपों पर मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि भारतीय कानून के अनुसार कोई भी व्यक्ति कहीं भी जमीन ले सकता है देखें उनका बयान



