inh24छत्तीसगढ़

राजधानी के कबीर नगर से 2 सट्टेबाज गिरफ्तार पढ़ें पूरी खबर… कबीर नगर पुलिस की छापेमार करवाई

राजधानी के कबीर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया। कबीर नगर पुलिस ने सट्टेबाजों पर कार्रवाई करते हुए दो अगल-अलग इलाकों से 2 सटोरियों को गिरफ्तार किया। मामले में जानकारी देते हुए कबीर नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली थी कि एक युवक पुनाराम यादव आईटी कालेज के पास बैठकर सटटा पटटी लिख रहा है। वही दूसरी तरफ एक और मुखबिर ने जानकारी दी कि एक युवक अर्जुन यादव कबीर नगर थाना के पास बैठकर सट्टा-पट्टी काट रहा है। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम ने दोनों इलाकों में छापामार कार्रवाई की थी। जिसमें दोनों युवको को सट्टा-पट्टी के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस ने जुआ एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज होने की वजह से दोनों को थाने से ही मुचलके में जमानत मिल गई। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने चार सटटा पटटी का पर्ची और 2450 रुपए नकदी बरामद किया

Related Articles

Back to top button