inh24छत्तीसगढ़

रायपुर में कल रिकॉर्ड 669 मरीजों के साथ छत्तीसगढ़ में कुल 1346 मरीजों की हुई पुष्टि, जानिये किन जगहों से

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण भयावह रूप ले चुका है। जिलों से रोजाना बड़ी संख्या में नए संक्रमितों की पहचान की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के जारी मेडिकल बुलेटिन में प्रदेश में आज रिकॉर्ड 1346 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 485 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। आज 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है।

आपको बता दे कि आज मिले कुल 1346 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 30092 हो गई है। इनमें से 16303 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 16520 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। अब तक प्रदेश में 269 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।

नए पाए गए मरीजों के साथ जिलों में संक्रमितों की संख्या रायपुर से 669, बिलासपुर से 102, राजनांदगांव से 82,दुर्ग से 74, सरगुजा से 58, जांजगीर से 42, सूरजपुर से 49, बलौदाबाजार से 35, रायगढ़ से 44, कवर्धा से 27, गरियाबंद से 15, जशपुर से 13, बेमेतरा से 19, धमतरी से 13, महासमुंद से 31, कोरबा से 14, बस्तर से 12नारायणपुर- 11, बालोद से 16, मुंगेली से 4, बलरामपुर से 4, कोरिया।से 3, दंतेवाड़ा- से 3 बीजापुर- 2, अन्य राज्य के 2, कोण्डागांव से 1, कांकेर से 1 मरीजो की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Back to top button