कवर्धा – शादीशुदा शख्स शादी का झांसा देकर 14 साल की नाबालिग से करता था बलात्कार, दो माह की हो गई थी गर्भवती

कवर्धा जिले में एक बार फिर 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल कवर्धा सिटी कोतवाली के एक गांव का मामला है,जहां नाबालिग पीड़िता की तबियत बिगड़ने पर उनके परिजन अस्पताल ले गए तब दुष्कर्म होने का खुलासा हुआ। पुलिस की माने तो पीड़िता जब अस्पताल गई तब पता चला कि लड़की 2 माह से गर्भवती है। जिसके बाद परिजनों ने सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया।
मामले की गंभीरता को देख पुलिस तत्काल हरकत में आई और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को ग्राम बिठली से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी नंदकुमार साहू पहले से शादीशुदा है और उनके दो बच्चे भी हैं।
आरोपी उसके बाद भी नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 376 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है।




