मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने कुंभ मेले में उमड़ी भीड़ पर जताई नाराजगी, फोटो शेयर कर कही ये बात

कोरोना वायरस महामारी के बीच हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले पर कई फिल्मी हस्तियों ने सवाल उठाए हैं. अब इन हस्तियों में एक नाम अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का भी जुड़ गया है. मलाइका अरोड़ा ने कुंभ मेले पर जमा भीड़ की एक फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और बहुत ही हैरान कर देने वाली प्रतिक्रिया दी. इस पोस्ट के जरिए मलाइका अरोड़ा ने अपनी निराशा व्यक्त की है. बता दे की कुंभ मेले में भीड़ की एक फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा – “यह महामारी है लेकिन ये हैरान कर देने वाला है.

मलाइका ने जो फोटो शेयर की है, उसमें आप देख सकते हैं कि एक छोटे से रोड़ पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हैं. मलाइका ही नहीं कई अन्य फिल्मी और टीवी सितारों ने भी महामारी के बीच इतनी भीड़ को लेकर अपनी चिंता और गुस्सा दोनों ही जाहिर किए. बता दे की मलाइका से पहले एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी कुंभ मेले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. स्वरा ने एक कुंभ मेले की फोटो शेयर की थी, जिसमें लोगों को कोविड नियमों को सरेआम ताक पर रखकर अपनी जान जोखिम में डाले हुए देखा गया. यह फोटो शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा था कि हर भारतीय जो तबलीगियों पर खफा था. जरा खुद से ये सवाल पूछें.

READ ALSO – मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक नाइटसूट में फोटो शेयर कर कही ये खास बात, देखें फोटो

पिछले साल तबलीगी जमात के लोगों पर कोरोना फैलाने के आरोप लगे थे. तबलीगी जमात से जुड़े कई लोग कोरोना से संक्रमित भी पाए गए थे फिल्मी हस्तियों के अलावा टीवी के कलाकार भी कुंभ मेले पर जमा भीड़ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इनमें एक नाम करण वाही का भी है. करण वाही ने कुंभ मेले को लेकर पोस्ट शेयर किया तो उन्हें जान से मारने की धमकियां तक मिलने लगीं. करण वाही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खबर शेयर की थी, जिसमें लिखा गया था

READ ALSO – दोस्ताना 2 से क‍िया बाहर, इंस्टाग्राम पर अनफॉलो! करण-कार्त‍िक के बीच आई दरार

कि शाही स्नान के मौके पर करीब 1700 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए. करण वाही को इस पोस्ट पर काफी ट्रोल किया गया. मलाइका अरोड़ा, स्वरा भास्कर और करण वाही के अलावा आलिया भट्ट की मम्मी और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया था. सोनी राजदान ने अपने एक पोस्ट में लिखा था- करीब 1300 कोविड पॉजिटिव कुंभ में पिछले पांच दिनों में आए. तीसरे शाही स्नान में 14 लाख ने भाग लिया. सोनी राजदान के अलावा राम गोपाल वर्मा ने भी कुंभ मेले को लेकर तंज कसा था.

Related Articles

Back to top button